Facebook
Twitter
Instagram

अभिषेक शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक समर्पित और प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पार्टी की गौतम बुद्ध नगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। , अभिषेक शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक समर्पित और प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश में पार्टी की गौतम बुद्ध नगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

अभिषेक शर्मा के बारे में

अभिषेक शर्मा जी का जन्म 27 अगस्त 1984 को एक राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत परिवार में हुआ। उनका पालन-पोषण ऐसे वातावरण में हुआ जहाँ सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को जीवन का उद्देश्य माना जाता है। उनके पितामह, स्वर्गीय डॉ. ओम प्रकाश शर्मा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला संघचालक रहे और अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठन निर्माण को समर्पित कर दिया। उनके पिता, डॉ. राजेश्वर दत्त शर्मा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दादरी नगर संघ चालक के रूप में कई वर्षों तक सक्रिय रहे। इस वैचारिक विरासत ने अभिषेक जी के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों को बचपन से ही राष्ट्र के प्रति समर्पित बना दिया। परिवार से मिली प्रेरणा के चलते उन्होंने वर्ष 1998 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त किया और तभी से एक आजीवन स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र और समाज सेवा के पथ पर अग्रसर हो गए।

अभिषेक जी का विद्यार्थी जीवन भी राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा रहा। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर युवाओं के बीच संगठनात्मक चेतना, राष्ट्रवाद और छात्र अधिकारों...

अभिषेक शर्मा

अध्यक्ष - भाजपा गौतम बुद्ध नगर