अभिषेक शर्मा का परिवार लंबे समय से भाजपा और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा उनके दादाजी संघ के जिला संघचालक थे, उनके पिता डॉ. राजेश्वर दत्त शर्मा दादरी नगर के संघ चालक रहे हैं। संघ की विचारधारा उनके खून में बसी है
गौतमबुद्धनगर की राजनीति में 16 मार्च 2025 का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बना, जब भाजपा ने संगठन महापर्व अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष के रूप में अभिषेक शर्मा के नाम की घोषणा की। इस अहम मौके पर भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, पूर्व सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिला चुनाव अधिकारी एवं MLC विजय शिवहरे, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।